पिकनिक स्पॉट पर उमड़े लोग, मनाया जश्न 

रामगढ़: नये साल का स्वागत पतरातू में बेहद गर्मजोशी से हुआ। पर्यटन और पिकनिक स्पॉट पर सुबह से ही लोग जुटने लग गए। पतरातु डैम, पलानी झरना और नलकारी नदी  के साथ ही मनोरम पतरातू घाटी में लोगों की भीड़ लगी रही। पतरातू डैम पर लोगों ने परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ पिकनिक मनाया और नौकायन का आनंद उठाया। वहीं युवा भी टोलियां में जगह-जगह फिल्मी गीतों की धुन पर थिरकते दिखे।

पिकनिक स्पॉट के आसपास फास्ट फूड सहित चाय-नाश्ते की दुकानें सजी रहीं। डैम में बड़ी संख्या में लोगों ने नौका विहार और बोटिंग का लुत्फ उठाया। लेक में अटखेलिया करते साइबेरियन पक्षी पर्यटकों के बीच उत्सुकता का केंद्र बने रहे। पलानी झरना और पतरातू घाटी में लोग परिजनों के साथ सेल्फी लेते और यादगार पलों को मोबाइल में कैद करते दिखे।

वहीं नववर्ष को पतरातू पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रही। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। मुख्य मार्गों पर पुलिस की गश्ती जारी रही।

By Admin

error: Content is protected !!