रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार को भाजपा भुरकुंडा मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय पासवान और संचालन पूर्व मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह ने किया। अवसर पर मंचसीन अतिथियों में भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, शैलेन्द्र पटेल, जुगल नायक, संतोष शर्मा, अशोक सोनी, बाबूलाल नायक, अखिलेश टोप्पो, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से की गई। इसके उपरांत नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते निष्ठापूर्वक दायित्व निभाने और मंडल क्षेत्र में भाजपा को और भी मजबूत करने का आह्वान किया। 

अपने संबोधन में योगेश दांगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। आप सभी को भविष्य में और भी बड़ी जिम्मेवारियां मिल सकती है। इसलिए संगठन के द्वारा दी जानेवाले दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दायित्वों का निर्वहन करें। समर्पित भाव से देश और समाज के हित में योगदान दें और भाजपा को और भी मजबूत करने में भागीदारी निभाएं। 

सम्मानित पदाधिकारियों में मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह यादव, शंकर प्रसाद, अशोक कुमार, मंडल महामंत्री राजेश कुमार सोनी, ज्योति कुमार सिंह, मंडल मंत्री विनोद सिंह, विजय सिंह, अंजू ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, कार्यालय सहमंत्री आकाश कुमार, मीडिया प्रभारी शुभम् गुप्ता, आईटी संयोजक मिंटू सोनी आईटी सह संयोजक रवि कुमार गोस्वामी शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री राजेश कुमार सोनी ने किया। 

By Admin

error: Content is protected !!