गरीब-असहायों की सेवा बड़े पुण्य का है काम : अजय पासवान
रामगढ़: भाजपा नेत्री लक्ष्मी देवी के सौजन्य से बुधवार को रिवर साइड के दोतत्ला पंचायत में कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा भुरकुंडा मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष सह भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान शामिल हुए। भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मी देवी ने भगवा अंगवस्त्र, पुष्प और हनुमान चालीसा देकर अजय पासवान का स्वागत किया। इसके उपरांत अजय पासवान और लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
अवसर पर भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सह भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान ने कहा कि गरीब-असहायों की सेवा पुण्य काम है। लक्ष्मी देवी का सेवाभाव अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हमारा हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के सभी पंचायतों में जल्द से जल्द कंबल का वितरण हो और कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत मिले। मौके पर आशा देवी, अनीता देवी, सुशीला देवी, काजल, पानवा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
