एआईएमआईएम ने जतायी नाराजगी, किया प्रदर्शन
रांची: पिठौरिया अंबेडकर चौक पर रविवार को राजनीतिक दल AIMIM ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान महिला के चेहरे से हिजाब हटाने के प्रकरण को लेकर नाराजगी जताई गई। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांके प्रखंड अध्यक्ष हबीबुल अंसारी और संचालन प्रखंड संयोजक अख्तर रज़ा ने किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में AIMIM झारखंड के कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि हाल की हिजाब खींचने की घटना महिलाओं के सम्मान, गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
वहीं AIMIM झारखंड के पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) समीर अली ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन आज महिलाओं की अस्मिता को बार-बार ठेस पहुंचाई जा रही है। इस पर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी आबिद हुसैन, अशफाक, इमरोज़, इस्तियाक, बसीर, साकिब, इमरोज़, दानिश, अमान, सफीअल्लाह, हसीबुल्लाह, हिफ्जूल रहमान, अमीरूल, ताजीम अंसारी, जाकिर अंसारी, रेशमा बेगम, महिदा खातून, नूरेसा खातून, सलमा खातून, साकिया शबा, मैमून खातून, मुस्कान, खुशी, नरगिश, शहनाज, नगमा, रेहाना, सहित अन्य शामिल थे।
