रिपोर्ट – एसके सिन्हा
बालूमाथ (लातेहार): उत्तरी धाधू (पूर्वी भाग) कोयला खनन परियोजना, एनएमएल द्वारा सीएसआर के तहत मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर में बच्चों को इंसुलेटेड वैक्यूम वाटर बोतल वितरित किए गए। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के कुल 132 विद्यार्थियों को बोतलें दी गईं।
मौके पर उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार सिन्हा, सीनियर मैनेजर सिविल बसंत प्रसाद सिंह, कार्यकारी आईसीडी-सीएसआर रोशनी खोब्रागडे के अलावा फील्ड स्टाफ आनंद सिंह, अजित उरांव व विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद मोविन और आशा कुमारी उपस्थित रहे।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व बीते 21 मई को राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पिंडारकोम में भी 187 विद्यार्थियों को स्टील वैक्यूम बॉटल वितरित किए गए थे। आगे भी स्कूली बच्चों की सहूलियतों के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
