रामगढ़: गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 10 जून 2025 से 26 जून 2025 तक पूरे राज्य में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान लोगों को विभिन्न माध्यमों से नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अभियान के तहत  शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!