• कोयला खनन परियोजना के लिए गोंदलपुरा पंचायत की जमीन हस्तांतरण का ग्रामीण कर रहे विरोध
बड़कागांव: गोंदलपुरा पंचायत की जमीन अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड गोंदलपुरा कोयला खनन परियोजना हेतु हस्तांतरित करने को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी, बड़कागांव को आपत्ति पत्र सौंंपा।
अपर समाहर्ता के पत्रांक 2747 दिनांक 22.12.2021 और पत्रांक 6213/ दिनांक 05.12.2022 के साथ अंचल अधिकारी बड़कागांव के पत्र हस्ताक्षरीत तिथि 25.01.23 को लेकर गोंदलपुरा पंचायत से बड़ी संख्या में ग्रामीण बड़कागांव अंचल कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आपत्ति पत्र सौंपा। इससे पूर्व अंचल कार्यालय के समक्ष लोगों ने अडानी कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने कहा कि जल, जंगल, जमीन हमारा है यहां की जमीन बहु फसली है जिससे हमलोगों जीविकोपार्जन होता है। यह जमीन हम किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। हमारे गांव में हमारा राज है और हमारा ही रहेगा। विकास के नाम पर गांवों के लोगों को विस्थापित करना बंद करो।
गोंदलपुरा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए हस्ताक्षर युक्त आपत्ति पत्र में कहा गया है कि गोंदलपुरा थाना नंबर 142, खाता नंबर 81 में वर्णित विभिन्न प्लॉटों का कुल रकबा 54.190 एकड़ है। जो अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड गोंदलपुरा कोयला खनन परियोजना हेतु हस्तांतरित की जानी है। वर्तमान समय में इस पत्र में वर्णित सभी भूमि पर या तो किसी व्यक्ति का जोत आबाद है या अन्य पर सार्वजनिक उपयोग हेतु भूमि निर्धारित है। आश्चर्य तो जब इस पत्र में नदी की भूमि को भी अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को हस्तांतरित करने की बात कही गई है।
आपत्तिजनक स्थिति यह है कि आम इस्तहार जिसका पत्रांक 2747/रा. दिनांक 22.12.21 है को निर्गत की जाती है परंतु इस पत्र को एक साल एक माह के बाद अंचल अधिकारी हस्ताक्षरित तिथि 25.01.2023 द्वारा दी जाती है। इस पूरे कृत से यह दृष्टिगत होता है कि अपने आप को जनता का सेवक करने वाला प्रशासनिक महकमा एक पूंजीपति के आगे नतमस्तक है। अतः हम सभी ग्रामीण इस निर्णय पर अडिग है कि अपनी आजीविका के इस प्रमुख साधन को किसी एक पूंजीपति के अमीरी का ग्रास नहीं बनने देंगे।
अंचलाधिकारी को आपत्ति पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव, पुर्व मुखिया श्रीकांत निराला, उप मुखिया रवि कुमार, वार्ड सदस्य गणेश कुमार, रूपा कुमारी, यशोदा देवी, पूर्व पंचायत समिति देवनाथ महतो, विजय भुईयां, विनोद कुमार मेहता, विनय कुमार, चंदन कुमार, शशि कुमार सुमन, फागुन गोप, मनोज कुमार महतो, रघु तुरी, रमेश तुरी, कृष्णा राणा, गिरजा भुईयां, फलेन्द्र गंझू, ठुरच गंझू, विक्रम कुमार महतो, धनराज गोप, अशोक यादव, सहदेव गोप, प्रमोद कुमार महतो, बालदेव गंझू, तीर्थनाथ महतो, आसित चक्रवर्ती, परमेश्वर महतो, बालेश्वर यादव, संजय महतो, नगीना देवी, सुरेंद्र महतो, विनोद राम, दिनेश्वर कुमार राम, महावीर भुईयां, भोला भुईयां, बालेश्वर भुईयां, प्रतिमा कुमारी, देवंती देवी, किरण देवी, सरिता देवी, पप्पू करमाली, सुषमा देवी, रूपा कुमारी, अंजू कुमारी, उमेश यादव, बसंत कुमार मेहता, आशा कुमारी, गजेंद्र कुमार, विक्रम कुमार महतो, मनोहर कुमार, कमलेश कुमार, महेंद्र राणा, अर्जुन राणा, अनुज कुमार राणा, महावीर महतो, विमला देवी, रीना देवी, उषा कुमारी, मोहनी देवी, बलकु महतो, सोनी देवी, सुंदर राम, सुभाष राम, अजय कुमार, केशरी देवी, अरुणा देवी, बेबी कुमारी, सुगिया देवी, गायत्री देवी, जयप्रकाश महतो, सीता देवी, उमेश कुमार, सरिता देवी, जुगेश्वर महतो, पारो देवी, प्रदीप महतो, मनोज कुमार, चिंता देवी सहित कई महिला, पुरुष, युवा मौजूद थे।