• कोयला मंत्रालय के अवर सचिव अरविंद कुमार‌ ने  सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र का किया दौरा 

• पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, झारखंड पर्यटन विकास निगम और सीसीएल हेडक्वार्टर के अधिकारी भी रहे शामिल 

रामगढ़: कोयला मंत्रालय और पर्यटन विभाग भारत सरकार के अधिकारियों ने रविवार को सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम में अधिकारियों ने भुरकुंडा परियोजना में निर्माणाधीन कायाकल्प वाटिका (ECO PARK ) का निरीक्षण किया। दौरे में कोयला मंत्रालय नई दिल्ली के अवर सचिव अरविंद कुमार और सीनियर मैनेजर सुनील कुमार भवरिया, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार (कोलकाता) के अधिकारी अजीत लाल, झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से ओंकार भारती, कृष्णा राय, सीसीएल मुख्यालय से जीएम (एन्वायरमेंट) संगीता, जीएम (सिविल) रवि रंजन सिंह शामिल रहे।

अधिकारियों के कायाकल्प वाटिका आगमन पर बरका-सयाल प्रक्षेत्र के जीएम (ऑपरेशन) अजय मेहता, स्टाफ ऑफिसर (ई एंड एम) संजीव कुमार झा और भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी राकेश कुमार सत्यार्थी ने बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कायाकल्प वाटिका में अधिकारियों ने पार्क के नक्शे का अवलोकन किया और कार्य योजनाओं की जानकारी लेते हुए प्रगति की समीक्षा की। वहीं अधिकारियों ने पार्क में पौधरोपण भी किया। जहां उन्होंने चंदन, अशोक और काजू के पौधे लगाए।

इसके उपरांत सभी ने निर्माणाधीन पार्क का भ्रमण करते हुए यहां हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने यहां पर्यटन की भरपूर संभावनाओं और विस्तृत भू-भागीय क्षेत्र के बहुआयामी उपयोग को लेकर आपस में चर्चा की। इससे साथ ही वरीय अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

बताते चलें कि कायाकल्प वाटिका के निरीक्षण से पूर्व अपने दौरे के क्रम में अधिकारियों ने माइनिंग पर्यटन के मद्देनजर उरीमारी साइलो और बिरसा परियोजना का भी जायजा लिया। 

By Admin

error: Content is protected !!