रामगढ़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ए’ला एंग्लाइज स्कूल ने गुरुवार को भुरकुंडा में प्रभात फेरी निकाली। जिसमें स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रभात फेरी की शुरुआत शुभारंभ प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके साथ ही सभी शिक्षकों ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी। 

प्रभात फेरी स्कूल के प्रांगण से शुरू हुई और भुरकुंडा बाजार, हनुमानगढ़ी, जवाहरनगर, हुरूमगढ़ा होते हुए पुनः स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। इस बीच हाथों में तख्तियां लिए शिक्षक और बच्चे “नेता जी अमर रहे”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, नेताजी का नाम रहेगा”, सरीखे नारे लगाते रहे। 

वहीं स्कूल में बच्चों ने नेताजी की जीवनी पर लघु नाटक सहित देशभक्ति गीत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन हमें अनुशासन, निडरता और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श और सिद्धांतों को आत्मसात करके ही जीवन की कठिनाइयां पर विजय प्राप्त किया जा सकता है।

आयोजन को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, सिद्धार्थ कुमार, सेंसाई कंचन दास, वैभव कुमार, अनुराग मद्धेशिया ,गौरव कुमार साहू , कंचन सोनी,अजीत कुमार सिन्हा ,कुमार विश्वक सेन, कृष्णा अम्बष्ठा ,मिथलेश बेदिया, अजीत शर्मा, सूरज देव सिंह , सुजय कुमार, राजन कुमार, सपना मिंज, वर्षा टेटे, शीला देवी, ट्विंकल पाउल, शबनम बानो, पूजा महतो, बबीता सिंह, शबाना खातून , सीमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, ललिता देवी, नीतू सिंह ,गीता प्रसाद, सोनी कुमारी, काजल बनर्जी, चंचला कुमारी, सरिता कुमारी, रुचि सिंह, सुमन खलखो, और सीमा हेमब्रम का विशेष योगदान रहा

By Admin

error: Content is protected !!