रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और दो अन्य नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी युवक सहित छेड़छाड़ के आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीते 21 जुलाई को बरकाकाना निवासी तीन नाबालिग लड़कियां प्लास्टिक और कबाड़ चुनने निकली थीं। इस क्रम में तीनों सीसीएल वर्कशॉप के पीछे पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद चार युवकों ने लोहे के स्क्रैप का प्रलोभन देकर वर्कशॉप की दिवार फंदवाकर तीनों नाबालिग को अंदर ले गये। जहां एक युवक साजन गोसाई ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जबकि तीन युवक अमित, प्रवीण और राजा ने दो अन्य नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ किया।
इधर, मामला प्रकाश में आने पर पतरातु थाना में कांड संख्या 211/2024, दिनांक 10.08.2024 धारा- 65 (2)/74/316(2)/318(4)/351(2) B.N.S एवं 4/6 पोक्सो एक्ट अंतर्गत विरूद्ध चार प्राथमिकी अभियुक्त पर मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पतरातू बिरेंद्र राम के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने छापामारी अभियान चलाकर बरकाकाना ओपी क्षेत्र के आजाद बस्ती निवासी साजन गोसाई (20 वर्ष) पिता, अमित कुमार साहनी (18 वर्ष) पिता कांति साहनी, प्रवीण कुमार (20 वर्ष) पिता लालमणी मंडल और राजा कुमार सिंह (27 वर्ष) पिता स्व. कुंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू बिरेंद्र राम, पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल योगेन्द्र सिंह, बरकाकाना ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, पुअनि हरगुदन होरो सदलबल शामिल थे।