पलामू में NH-98 फोरलेन के निर्माण कार्य में लगी है कंपनी
पलामू: नेशनल हाइवे -98 पर फोरलेन निर्माण कार्य में लगी शिवालया कंस्ट्रक्शन की साइट पर हुई गोलीकांड में संलिप्त सुजीत सिन्हा गिरोह के एक गुर्गे जीशान शेख उर्फ रिक्की खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 27 जून को पीपरा थाना क्षेत्र के बपरदार मोड़ के निकट फोरलेन निर्माण करा रही कंपनी के लेबर ठेकेदार को जान से मारने के नीयत गोली मारी गई लेकिन गोली उसके पांव म़े लगी। इस संबंध में पीपरा थाना में कांड संख्या 17/23 भादवि की धारा 385/385/387/ 325/ 307/34 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
छानबीन करते हुए गिरोह के सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कांके, रांची निवासी जीशान शेख क़ो पकड़कर लाया गया। पूछताछ के क्रम में उसने गोलीकांड में संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि वह सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए काम करता है। लेवी के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके लिए मैसेज करने और शूटर को पैसे भेजने का काम जीशान ने किया था। पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

