हजारीबाग: बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के सिमरा रेस्ट हाउस के पास से पुलिस ने 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मो. एजाज पिता मो. उस्मान, यासीन गली, बड़ा बाजार, हजारीबाग का रहनेवाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गुप्त सूचना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हजारीबाग सदर अमित आनन्द के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुये सिमरा रेस्ट हाउस, पेट्रोल पम्प के पिछे संभावित ठिकानों पर छापामारी की। इस क्रम में एक संदिग्ध युवक की तलाशी के क्रम में उसके पास से लगभग 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रूपये बरामद किया गया।

अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि ये इचाक से ब्राउन शुगर खरीद कर शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर पुड़िया बनाकर 300 से 500 रूपये में बेचता है। बताया जाता है कि मो. एजाज पर पूर्व से सदर थाना में एक कांड दर्ज है। 

मामले को लेकर सदर थाना (बड़ा बाजार) में काण्ड संख्या 46/26 दिनांक 09.02.2026 धारा 21 (बी)/22 (बी)/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्र्तगत काण्ड दर्ज कर अभियुक्त को माननीय न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। 

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हजारीबाग सदर अमित आनंद, पुलिस उपाधीक्षक हजारीबाग प्रशांत कुमार (परिक्ष्यमान), बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम उरांव सदलबल शामिल थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!