खूंटी: पुलिस ने सायको थाना क्षेत्र के पिडिहातू में छापेमारी कर लगभग तीन किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक खूंटी को  गुप्त सूचना मिली कि सायको थाना अंतर्गत ग्राम पिडिहातु के मंगरा महली (38 वर्ष) पिता सोनाराम महली अपने घर मे अवैध अफीम रखा हुआ है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं विधि सम्मत कार्रवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी वरूण रजक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमे थाना टीम ने मंगरा महली के घर मे छापामारी किया गया।

छापामारी के क्रम में मंगरा महली को घर पर उपस्थित पाया। तलाशी के क्रम में  घर के अंदर से दो पारदर्शी प्लास्टिक मे 1.331 किलोग्राम और 1.708 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद किया। अफीम जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी दल में एसडीपीओ वरूण रजक, सायको थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!