रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर बनगड्डा में रविवार की शाम बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। जिसमें में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना शाम तकरीबन 05:00 बजे की बात जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार टीवीएस मोपेड ( JH 02 AK 4347) पर सवार चिकोर गांव निवासी कुलेश्वर महतो (लगभग 65 वर्ष) ने भुरकुंडा से चैनगड्डा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बनगड्डा में उन्होंने फ्लाईओवर से ठीक पहले वापस भुरकुंडा के लिए यू-टर्न लिया। इस क्रम में सड़क की दूसरे लेन पर रामगढ़ से भुरकुंडा की ओर आते तेज रफ्तार पल्सर बाइक (JH 01 BU 7372) ने मोपेड में जबरदस्त टक्कर मार दी।
हादसे में कुलेश्वर महतो को काफी गंभीर चोटें आई। वहीं पल्सर पर दो युवकों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। घायल युवक की पहचान आर्यन कुमार (25 वर्ष) पिता संजीत कुमार, कुजू निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस पर घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने कुलेश्वर महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आर्यन कुमार को प्राथमिकत उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया। इधर, पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर भदानीनगर ओपी ले आई है। बताया जाता है कि लगभग एक माह पूर्व ही कुलेश्वर महतो की पत्नी का निधन हुआ था।
