रामगढ़: पतरातू थाना अंतर्गत रांची-पतरातू मुख्य सड़क पर उचरिंगा टर्निंग पॉइंट के निकट शनिवार को अज्ञात बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान पलानी के गंभरिया निवासी रामदयाल करमाली (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी अनुसार रामदयाल करमाली अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस क्रम में पतरातू से रांची की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार उन्हें टक्कर मारते हुए भाग गया। दुर्घटना में रामदयाल करमाली के दाएं पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गई।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और आनन फानन में घायल को ईलाज के लिए पतरातू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 

By Admin

error: Content is protected !!