रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़- पतरातू फोरलेन सड़क पर शनिवार की रात तकरीबन 12 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बारीडीह निवासी मोहित मुंडा (22 वर्ष) पिता विश्वेश्वर मुंडा और राहुल मुंडा (25 वर्ष) पिता राजू मुंडा बाइक (JH 01 FR 2573) पर उरलुंग में लगा डायर जतरा मेला घूमने गए थे। रात में वापस लौटने के क्रम में मेन रोड पर बेदिया होटल के निकट बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राहुल मुंडा की घटनास्थल ही मौत हो गई। जबकि मोहित मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

By Admin

error: Content is protected !!