रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने रामनवमी में डीजे बजाने पर पाबंदी को लेकर जमकर हंगामा किया। सत्र शुरू होने से पूर्व हाथों में तख्तियां थामे विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही सदन की कार्रवाई के दौरान भी जमकर हंगामा किया। इस दौरान पक्ष-विपक्ष में काफी बहसबाजी भी हुई।

भाजपा विधायकों ने हेमंत सोरेन सरकार पर धार्मिक पक्षपात और तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए हिंदू समुदाय के त्योहार पर अनावश्यक पाबंदी लगाने का आरोप लगाया। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफा काम कर रही है। प्रशासन अन्य पर्वों पर डीजे बजाने पर कभी कोई पाबंदी नहीं लगाती है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की प्रसिद्ध रामनवमी इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाई जाएगी।

वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि रामनवमी जैसे पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर इस प्रकार की रोक-टोक करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आहत करने वाली है। ऐसी सख्ती और अव्यवस्था केवल हिंदू त्योहारों के समय ही देखने को मिलती है।

बहस के दौरान सत्तापक्ष के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी लगाई है। विपक्ष के विधायक बेवजह इसे धार्मिक मुद्दा बना रहे हैं। 

 

By Admin

error: Content is protected !!