रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत राज दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अजय पासवान और संचालन पंचायत सचिव सावित्री कुमारी ने किया। बैठक के दौरान मुखिया और पंचायत सचिव ने ग्राम सभा में उपस्थित पंचायत वासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं पिरामल फाउंडेशन की निशा वर्मा ने भी लोगों को पंचायती राज दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अवसर पर पंचायती राज दिवस पर बिहार में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

मौके पर जिया कुमारी, प्रेम रविदास, जितेंद्र कुमार, मुन्ना करमाली, बजरंग रजवार, उमेश कुमार, श्रुति देवी, संगीत देवी, विमला देवी, मनोरमा देवी, निशा वर्मा, लव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!