रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पतरातू प्रखंड सम्मेलन का आयोजन रविवार भुरकुंडा के उत्सव मैरिज हॉल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता रामगढ़ जिलाध्यक्ष देवानंद कुमार महतो और संचालन संजीव कुमार साहू ने किया। सम्मेलन में केंद्रीय और जिला कमेटी कई पदाधिकारी शामिल रहे।

सम्मेलन के दौरान पतरातू प्रखंड कमेटी के विस्तार और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। वहीं वक्ताओं ने टाइगर जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। इस दौरान पतरातू प्रखंड कमेटी में पदों के इच्छुक आवेदकों से आवेदन भी लिए गए। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवानंद कुमार महतो ने कहा कि पतरातू प्रखंड में 42 पंचायतों में जनाधार बढ़ाना है। अधिक से अधिक लोगों को मोर्चा से जोड़ना है। इसके लिए प्रखंड कमेटी का गठन कर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

मौके पर कुणाल कुमार कुशवाहा, राजेंद्र बेदिया, पंकज महतो, सुजीत कुमार महतो, पवन कुमार महतो, प्रकाश प्रभाकर , संजय कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, सुदर्शन महतो, सनी कुमार महतो, प्रभु दयाल महतो, विकास कुमार महतो, मिथिलेश कुमार, भारती कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, पिंटू कुमार, अनिल महतो, रंजीत कुमार, दिलीप बेदिया , बैजनाथ महतो, परशुराम दांगी, जितेंद्र कुमार,  दिलेश्वर महतो, कमलनाथ प्रसाद, पंकज कुमार, पंकज कुमार, जगत महतो, रविंद्र मुंडा, हीरालाल तुरी, रमेश बेड़िया, दिलीप बेदिया, उषा कुमारी , अनीता देवी, पिंकी कुमारी , लक्ष्मी कुमारी, लालमति कुमारी सहित कई उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!