रामगढ़: भारी बारिश की वजह से पतरातू डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलस्तर 1327.3 RRL तक पहुंच गया है। जो कि खतरे के निशान के बेहद करीब हैं। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।
फिलहाल डैम के दो फाटक (4 और 5) खोले गए हैं जिससे 620 क्यूसेक पानी की लगातार निकासी की जा रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अन्य फाटक भी जल्द खोले जा सकते हैं। जिससे नलकारी और दामोदर नदी सहित अन्य जलस्त्रोतों का जलस्तर और प्रवाह काफी बढ़ सकता है।
इसकी जानकारी देते हुए संपदा पदाधिकारी शेष परिसंपत्ति पीटीपीएस विवेक कुमार ने नदियों और जलस्त्रोतों के पास अधिक सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।
