शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहारों का आनंद लें : अख्तर अली 

रामगढ़: भदानीनगर ओपी में रविवार होली और अन्य पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी अख्तर अली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक मनोज मुर्मू और संजय सोय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में ओपी प्रभारी ने पर्व के दौरान जगह-जगह आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लोगों से सुझाव भी लिए। 

बैठक में ओपी प्रभारी अख्तर अली ने अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए सभी प्रयास करें। एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिलजुलकर सभी त्योहारों का आनंद उठाएं। पुलिस हर संभव सहयोग और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को अविलंब सूचित करें। वहीं उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने से बचें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। 

अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में आनंद दुबे, आजाद अंसारी, हरिलाल बेदिया, सागर दांगी, रईस अंसारी, राजेंद्र बेदिया, गोबिंद राम, मुन्ना ओझा, चंद्रदेव करमाली, नूतन कुमार महतो, राजेश कुमार, रूस्तम अंसारी, नारायण प्रजापति, विजय राम, बिट्टू, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!