रामगढ़:  भदानीनगर ओपी में सोमवार को रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता और ओपी प्रभारी संजय कुमार रजक के संचालन में हुई।  बैठक में बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस को पूर्व निर्धारित रूटों पर ही निकाले। सभी पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। साथ ही अश्लील और भड़काऊ गाने न बजाएं।

वहीं ओपी प्रभारी संजय कुमार रजक ने कहा रामनवमी, सरहुल  और ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। पर्व के दौरान किसी प्रकार कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को अविलंब दे। शांति-व्यवस्था भंग करनेवालों की खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

बैठक में पुअनि मनोज मुर्मू, नूतन तिर्की, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राम, देवरिया मुखिया विकास उरांव, रामफल बेदिया ,राजेंद्र मुंडा, टिकेश्वर महतो, सागर दांगी,जगदीश बेदिया ,गोविंद राम ,विजय राम, शहजादा ताली ,  रईस अंसारी, मोती नारायण सिंह ,बलदेव राम, आजाद अंसारी सहित कई मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!