रामगढ़: आगामी रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर लेम स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को बासल थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसकी अध्यक्षता सहायक अवर निरीक्षक विपिन बिहारी सिंह और संचालन राजेंद्र बेदिया ने किया।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। मौके पर पुलिस ने आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति से त्योहार मनाने की अपील की। वहीं शांति-व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु लोगों से सुझाव भी लिए गए। पुलिस की ओर से कहा गया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। पुलिस हर मौके पर सहयोग करने के लिए तत्पर है।
मौके पर संजय ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, किशोर बेदिया, दिलीप बेदिया, सलेंद्र बेदिया, बासुदेव महतो, ब्रिजनाथ महतो, सुदर्शन मुंडा,विगन महतो, सुरेश महतो, शिबू उरांव, मदन बेदिया, सुखदेव मुंडा, अर्जुन बेदिया, आदित्य केरकेट्टा, रामदेव करमाली सहित अन्य लोग मौजूद थे।
