रामगढ़: आगामी रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर गुरुवार को पतरातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने किया। बैठक में पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता और अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया समेत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई। इसके अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चीजें पोस्ट नहीं करें। कहा गया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को अविलंब जानकारी दें। ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर गिरजेश कुमार, शशि कुमार, वाहिद अंसारी, महेंद्र गोप, बदरूद्दीन हसन, प्रदीप महतो, कामेश्वर महतो, सूर्यदेव नाथ महतो, मो. मुस्तकीम अंसारी, रामेश्वर सिंह, राजकिशोर सिंह, जितेंद्र नायक, बालदेव मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
