रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत सयाल केके पंचायत में आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। वही ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह के साथ मुलाकात किया।
ग्रामीणों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के काम शुरू करने से पहले पंचायत वासियों को पहले कहीं बसाया जाए एवं पंचायत के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हम लोगों को कहीं बसाया नहीं जाएगा तब तक हम ग्रामीण आउटसोर्सिंग कंपनी का काम शुरू नहीं होने देंगे।
ग्रामीणों का नेतृत्व सयाल केके पंचायत की मुखिया रीता कुमारी कर रही थी। मौके पर सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में किसी को भी भगाया नहीं जा रहा है। आप सभी सर्वे का काम होने दें। वहीं आप सभी मंगलवार को एसओपी से मिले।
मौके पर संजय सिंह, अखिलेश कुमार, गुड़िया देवी, सोनू सिंह, अजय मेहता, संतू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
