पंचायत: सौंदा ‘डी’, प्रखंड-पतरातू, जिला-रामगढ़
स्थान: रामनगर, मेन रोड के ठीक बगल
रामगढ़: पतरातू प्रखंड के सौंदा ‘डी’पंचायत की यह तस्वीर है। मेन रोड से क्ल्ब घर जानेवाले रास्ते में नाली पर पुलियानुमा स्लैब ढलाई हेतू गड्ढा खोदा गया है। तकरीबन एक माह से स्थिति यथावत है। अपरिहार्य कारणों से निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। गड्ढे की वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। विशेषकर बच्चे, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में दुर्घटना की संभावना भी बनती दिख रही है। बताते चलें कि पारस होटल के निकट मेन रोड से लोग मीडिल स्कूल, हाई स्कूल, क्लब घर सहित कई कॉलोनियों में आने-जाने लिए इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। |

