बड़कागांव: प्रखंड उप प्रमुख वचन देव कुमार एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण शनिवार को किया।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में हुए मरम्मती कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ठेकेदार के द्वारा जैसे तैसे मरम्मती कार्य किया गया है। कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस दौरान नेत्र जांच केंद्र, मेडिसीन स्टोरेज, प्रयोगशाला कक्ष, बेबी वार्मर मशीन, मरीजों के लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन के द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली गई।

वहीं औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. बीएन प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों को सभी कक्षों का निरीक्षण कराया। बताया कि प्रसव कक्ष में लक्ष्य प्रमाणीकरण के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां शुगर की दवा, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन नहीं है। वृद्धों की बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में वृद्ध वार्ड खोला गया है। ब्लड स्टोरेज रूम के स्वीकृति के लिए बड़कागांव से रांची रिपोर्ट भेज दिया गया है। राज्य से स्वीकृति मिलते ही ब्लड संशय संधारण का कार्य शुरू हो जाएगा।

वहीं महिला बंध्याकरण को लेकर बताया कि 629 लोगों का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें अभी तक 380 महिलाओं का बंध्याकरण हुआ है। अस्पताल प्रांगण में अधूरे पड़े हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा गया।

निरीक्षण में मुख्य रूप से उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, सांड पंचायत के पूर्व मुखिया अखंड महतो, आशीष वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!