रामगढ़: घुटूवा निवासी पीएचडी स्कॉलर जितेंद्र कुमार दास को आईआईटी बीएचयू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को सौंदा ‘डी’ पंचायत के अंबेडकर भवन में उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। अवसर पर  जितेंद्र कुमार दास ने सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत बहुजन समाज पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष रविंद्र पासवान, श्रमिक नेता दशरथ सिंह और समाजसेवी महेंद्र कुमार ने अंगवस्त्र और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

बताया जाता है कि विगत 14-15 मार्च को बीएचयू में हरित प्रौद्योगिकी पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पीएचडी स्कॉलर जितेंद्र कुमार ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हरित प्रौद्योगिकी की आवश्यकता पर विस्तृत रूप से विचार रखे। जिसपर आईआईटी बीएचयू संयोजिका विनीता चंद्रा के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं जितेंद्र कुमार दास ने बताया कि वे ऑपरेशन मैनेजमेंट पर पीएचडी कर रहे हैं। इससे पूर्व भी आईआईटी मुंबई, बीआईटी मेसरा रांची, आईआईटी खड़गपुर सहित कई अन्य संस्थानों में आयोजित सेमिनार में भाग ले चुके हैं। वे वर्तमान में सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत सयाल परियोजना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हरित प्रौद्योगिकी भविष्य की जरूरत है। वर्तमान समय में बढ़ते इंडस्ट्रीयल पोल्यूशन और ग्लोबल वार्मिंग के संकट पर अब गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। 

By Admin

error: Content is protected !!