Police destroyed poppy cultivation in 11 acresPolice destroyed poppy cultivation in 11 acres

बारियातू (लातेहार): बारियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग के कई स्थानों पर लगभग ग्यारह एकड़ में लगी अफीम (पोस्ता) खेती को पुलिस ने नस्ट किया।

इसके सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया की बालूभांग के जंगली क्षेत्र मे अफीम पोस्ते की खेती होने की गुप्त सूचना मिली थी। श गुप्त सुचना के आधार पर टीम गठित कर बालूभांग के विभिन्न जंगली इलाके मे छापामारी अभियान चलाया गया। जहां ग्यारह एकड़ से भी अधिक अफीम पोस्ता की खेती को ट्रेक्टर के माध्यम से नस्ट किया गया। बताया कि अफीम खेती करने वाले वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पहचान कर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने कहा की नक्सल और अफीम तस्कर तथा पोस्ते खेती करने वाले की नकेल कसना मेरा प्राथमिकता है। अफीम खेती करने और करवाने मे बढ़ावा देने वाले व्यक्ति जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

अभियान में सीआरपी एफ 11 के सहायक अधिकारी विशांत कुमार के नेतृत्व मे कई जवानो की सहयोग से अफीम खेती को बघमारी, इंदुआ, डाकादिरी, सहित अन्य स्थानों पर नष्ट करने मे मुख्य भूमिका निभाई।

बताया जाता है कि एक एकड़ में लगी अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। पुलिस ने पूरी तत्परता से 11 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

By Admin

error: Content is protected !!