रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया है। थाना क्षेत्र के मुरैना और चिरुआ गांव में पुलिस ने नशे के विरुद्ध यह अभियान चलाया है। जानकारी के अनुसार अफीम की खेती की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के दिशा-निर्देश और एसपी ग्रामीण रांची के आदेशानुसार पुलिस टीम ने पिठौरिया थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के विरुद्ध गुरुवार को अभियान चलाया।
इस क्रम में थाना अंतर्गत मुरैना और चिरुआ गांव में रैयती और वन भूमि पर करीब दो एकड़ में अवैध रूप अफीम की खेती पाई गई। जिसपर पुलिस बल ने ट्रैक्टर के उपयोग से अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस संबंध में पिठौरिया थाना सनहा संख्या 14/26, दिनांक 29.01.2026 अंकित किया गया। मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
