रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा ‘डी’ में शुक्रवार को पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार चिपकाया। इस दौरान पंचायत के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 160/25 दिनांक 15/10/25 धारा 109(1)/61(2)/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त अविनाश भुईयां उर्फ अविनाश कुमार उर्फ राज फरार चल रहा है। जिसपर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार को पुलिस ने बकायदा मुनादी कराते हुए अभियुक्त के घर और आसपास पर चिपकाया। साथ ही निर्देश दिया गया कि अभियुक्त रांची कोर्ट में जल्द आत्मसमर्पण करे अन्यथा आगे न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान दलादली ओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय, भुरकुंडा ओपी के सहायक अवर निरीक्षक बालेश्वर गंझू, सुनील मुंडा सदलबल मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!