Police raided and recovered 13.5 kg of ganjaPolice raided and recovered 13.5 kg of ganja

रामगढ़: भुरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सोमवार रीवर साइड में अलग-अलग जगह से कुल 13.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा बिक्री के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में मंगलवार को भुरकुंडा ओपी में पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें ओपी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को रीवर साईड के दुकान और घरों से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। जिसपर छापेमारी दल का गठन कर अभियान चलाया गया।

छापेमारी में पुलिस ने दो दुकान और आवास से 13.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजा बिक्री के एक आरोपी चीप हाउस रीवर साइड निवासी गमेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अन्य आरोपी अमित राय और प्रमोद सिंह फरार हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।

इधर, गणेश पांडेय पर एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार सहित अन्य शामिल थे।