रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र के डहू गांव में बीते 22 नवंबर को हुए गोलीकांड में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते 22 नवंबर को ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत डहू गांव में एक प्लॉट पर संजीव जायसवाल, जावेद अंसारी, आजाद अंसारी कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर पहुंचे दो अपराधियों में से एक ने उनपर फायरिंग की। जिसमें जावेद अंसारी और आजाद अंसारी घायल हो गए।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को तकनीकी शाखा के सहयोग से कांड में संगठित आपराधिक संगठन सुजीत सिन्हा गिरोह की संलिप्तता की जानकारी मिली। जांच पड़ाताल हुए पुलिस ने एक अपराधी जिशान शेख उर्फ रिक्की (32वर्ष) कांके चौक, सुकुरहुटू कांके थाना क्षेत्र निवासी को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है। गिरफ्तार जिशान शेख का आपराधिक इतिहास बताया जाता है।

By Admin

error: Content is protected !!