उरीमारी (हजारीबाग): पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को उरीमारी पंचायत के चेकपोस्ट के निकट 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी ने बालक तनुष को दो बूंद पोलियों दवा पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया।

अवसर पर मुखिया कमला देवी ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाने को लेकर प्रतिवर्ष 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाता है। जिससे कि भारत पोलियो मुक्त हो सके। इस अभियान का हम सभी हिस्सा हैं और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी अपने आसपास के 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से सहिया रूप देवी, प्रिया हेंब्रम, शैली देवी, सेविका अनीता देवी, उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य शारदा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!