संघ की बैठक में कोष संग्रह बढ़ाने का हुआ निर्णय 

रामगढ़: समाज सेवी संस्था गरीब समाज सेवा संघ की बैठक बुधवार को मतकमा चौक के निकट राजनंदनी मैरेज हॉल में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मनोज राम और संचालन सचिव पप्पू सिंह ने किया। बैठक में संघ का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। साथ गरीब और जरूरतमंदों की सहायता को प्रभावी बनाने के लिए कोष को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक के दौरान कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से जल्द से जल्द कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संघ के सभी सदस्यों से कोष संग्रह में सहयोग की अपील की गई। वहीं बैठक के क्रम में भुरकुंडा बाजार स्थित इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला में आयोजित होने वाले अष्टयाम अखंड हरी कीर्तन को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अखंड कीर्तन में कुमार अर्जुन के आगमन को लेकर विशेष रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से अभिषेक मिश्रा एवं पंकज कुमार द्वारा गरीब समाज सेवा संघ के सभी सदस्यों को 14 जनवरी को होने वाले अखंड हरी कीर्तन कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रदान किया गया।

बैठक में उदय स्वर्णकार, अशोक चौहान, बिनोद साव, अजय सोनी, रमेश राम, ननकू महतो, सुभाष कुमार, सविता देवी, विजयलक्ष्मी, अश्वनी विश्वास, सुधा तिवारी, लीला सागर, पिंकी सागर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!