सिद्दो-कान्हू मैदान में होगा भव्य आयोजन, परिणय सूत्र में बंधेंगे 101 जोड़े

रामगढ़: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 की तैयारियां रामगढ़ में जोर-शोर से हो रही है। उत्सव में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 का आयोजन 08 फरवरी को होगा। सुबह 09:00 बजे छावनी फुटबॉल ग्राउंड से 101 गाड़ियों में सजे दूल्हों की विशाल बारात निकलेगी। जिसकी अगुवाई सांसद मनीष जायसवाल और प्रसिद्ध गायक सह सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ करेंगे। गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ यह बारात सुभाष चौक और झंडा चौक होते हुए सिद्धू-कान्हु मैदान पहुंचेगी। सुबह 10:00 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी।   राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ़ राघव पंडित और उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों पंडितों के खास समूह द्वारा विवाह संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन को लेकर रामगढ़ के सिद्धू कान्हू मैदान को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और विवाह मंडप तैयार किए जा रहे हैं। आयोजन समिति से जुड़े लोग शिद्दत से अपने कार्य में जुटे हैं तो वहीं 202 दुल्हा- दुल्हन, उनके परिजन, रिश्तेदार बेहद रोमांचित हैं। ग्रैंड शाही शादी की तर्ज़ पर यह सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित है। बताते चलें कि सांसद मनीष जायसवाल ने विवाहित जोड़ों को गृहस्थी बसाने के लिए उपहार स्वरूप टोटो (ई-रिक्शा) सहित करीब 37 प्रकार के आवश्यक सामान देने का संकल्प लिया है। विवाह के लिए चयनित जोड़ों में 4 दिव्यांग और अधिकतर ऐसे अनाथ जोड़े हैं, जिनका कोई सहारा नहीं है।

सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर सांसद मनीष जायसवाल खुद निमंत्रण पत्र वितरण कर रहें हैं। जबकि उनके अनुज निशांत जायसवाल और सुपुत्र करण जायसवाल समारोह स्थल में तैयारी के लिए रामगढ़ में कैंप किए हुए हैं। जहां वे भोजन, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था सहित अतिथियों के स्वागत को लेकर संबंधित प्रभारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। सांसद मनीष जायसवाल की धर्मपत्नी निशा जायसवाल दुल्हनों के परिधान सहित उनके सौगात मिलने वाले सामग्री जुटाने में शिद्दत से लगी हुई हैं। विवाह से पूर्व मेहंदी और हल्दी की रस्में भी निभाई जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर सांसद प्रतिनिधि, बीजेपी कार्यकर्ता और शुभचिंतक दिन-रात आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।

By Admin

error: Content is protected !!