उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली 301 बच्चियों को किया सम्मानित 

गिरिडीह: मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह की प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को महिलाओं के पारंपरिक शस्त्र चालन प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कुटुंब प्रबोधन एवं अहिल्या बाई होल्कर वाहिनी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों ने लाठी और तलवार चालन की कला का प्रदर्शन किया गया। अवसर पर  पूनम बरनवाल के नेतृत्व में लाठी एवं तलवार चालन का प्रशिक्षण लेनेवाली 301 बच्चियों को तिलक लगाकर एवं दुपट्टा उढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

अवसर पर शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल 5 की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, सचिव बरखा बालासिया, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, सदस्य सीमा खेतान, मुस्कान खेतान एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!