रांची: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को विशेष विमान से झारखंड पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर उनका आगमन हुआ। जहां सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और महागामा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुके और शॉल देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति सड़क मार्ग एम्स देवघर में आयोजित दिक्षांत समारोह में शिरकत करने गई।
समारोह के उपरांत वे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। वहीं कल 01 अगस्त को राष्ट्रपति आईआईटी आईएसएम धनबाद में दिक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है। रूट लाइन की निगरानी की जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!