रामगढ़: भुरकुंडा क्षेत्र के पटेलनगर में शुक्रवार को प्रोफेशनल स्टूडियो सूरज फोटोग्राफी का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन स्टूडियो संचालक के माता-पिता ने विधिवत फीता काटकर किया। इससे पूर्व पंडित विजय मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अवसर पर संचालक सूरज कुमार ने बताया कि यहां वेडिंग और इवेंट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के अलावा ड्रोन शूट, पार्टी शूट, बेबी शूट, बर्थ-डे शूट, प्री और पोस्ट वेडिंग शूट सहित कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मौके पर सुंदर महतो, सुनीता देवी, सुब्बू कुमारी, फुलेश्वर महतो, सुरेश महतो, छोटेलाल कुशवाहा, मौनू रजक, रंकज कुमार, पंकज कुमार, देव कुमार गुप्ता, शुभम गिरी, पुनीत पाठक, कृष्णा, रवि, निहाल सहित अन्य उपस्थित थे।
