रामगढ़: पतरातु प्रखंड के कटिया पंचायत भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुखिया किशोर कुमार महतो उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड के इन 25 वर्षों में राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। आजीविका की गतिविधियों में शामिल होकर भागीदारी निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य की शपथ ली गई। पंचायत के विकास को लेकर भावी कार्यों पर रायशुमारी की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्थान को लेकर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका कुमारी एवं संचालन पारिजात कुमारी ने किया।

मौके पर उप मुखिया नंदकिशोर महतो, अनीता देवी, विमला देवी, ललिता देवी, संगीता देवी, फुलवंती देवी, रेखा देवी, संगीता देवी, लालो देवी, शर्मिला देवी अन्य महिलाएं उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!