रामगढ़: छत्तरमांडू स्थित जिला टाउन हॉल में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं से विजयी घोषित सहायिकाओं के द्वारा पकवान प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिसमें सभी परियोजनाओं की सेविका एवं सहायिका ने एक से बढ़कर एक व्यंजन प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माण्डू परियोजना की सहायिका (चमेली देवी), द्वितीय पुरस्कार रामगढ़ की सहायिका (सीमा देवी) तथा तृतीय पुरस्कार चितरपुर की सहायिका (सुधान्ता देवी) को दिया गया। इसके साथ ही गोद भराई, अन्नप्रसान, पोषण प्रर्दशनी, पोषण शपथ और पोषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो, जिला योजना पदाधिकारी सतोंष कुमार भगत, कार्यपालक दण्डाधिकारी अम्बिका कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोला, रीना गुप्ता, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी माण्डू शैल बाला, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पतरातु अनुपमा मिंज, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी,  शांति बागे, विधि-सह-परिवीक्षा पदाधिकारी रणजीत कुमार, ऑकड़ा विश्लेषक सोबन कुमार, श्रवण कुमार एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं सभी परियोजनाओं के सेविका एवं सहायिका शामिल थीं।

By Admin

error: Content is protected !!