रामगढ़: संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सीसीएल भुरकुंडा परियोजना के बलकुदरा खुली खदान में बुधवार को काला बिल्ला लगाकर चार श्रम संहिता का विरोध किया गया। इस दौरान कोल फील्ड मजदूर यूनियन के भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह के नेतृत्व में मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। 

मौके पर कोल फील्ड मजदूर यूनियन भुरकुंडा शाखा सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जब अधिकांश फैक्ट्रियां बंद थीं, उस समय केवल कोल इंडिया का संचालन जारी रहा और खदानों से कोयला उत्पादन कर देश के बिजली घरों तक आपूर्ति की जाती रही। ऐसे में आज उन्हीं मजदूरों के हितों की अनदेखी कर चार लेबर कोड थोपा जा रहा है। वहीं कर्मियों ने सरकार से चार श्रम संहिता कानून को वापस लेने की मांग की। कहा कि मजदूरों को उनके अधिकार से वंचित करने और पूंजीपतियों के हित में यह लागू किया गया है।

मौके पर रमाकांत दुबे, अशोक गुप्ता, राजेश भगत, भोला खरवार, मनोज कुमार, प्रदीप राम, अजीत कुमार, गणेश बेदिया, नाकू सिंह, संतोष मुंडा, राजकुमार कर्माली, बबलू हांसदा, मुकेश बेलिया, मनीष मुर्मू, शंभू हांसदा, रमेश हांसदा, राजकुमार हांसदा, मुकेश मुर्मू एवं रामदेव मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!