रामगढ़: पीवीयूएनएल की ओर से रामगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस प्रदान किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में पीवीयूएनएल के मानव संसाधन विभाग प्रमुख जियाउर रहमान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी तन्मय मिश्रा ने एंबुलेंस का औपचारिक हस्तांतरण किया।
बताया जाता है कि पीवीयूएनएल के सामुदायिक विकास पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस प्रदान की। यह एम्बुलेंस सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में सहायक है।
अवसर पर सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ. नवल कुमार ने कहा कि यह एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगी। जिससे गंभीर स्थिति में रोगियों को समय पर जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में सहूलियत होगी।
