धनबाद: रेल टिकट फर्जीवाड़ा और बिना वैध टिकट यात्रा के दुष्परिणाम को लेकर बुधवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के पोर्टिको परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से रेल यात्रियों को जागरूक किया गया। नाटक के जरिए फर्जी या अवैध टिकट के उपयोग से होने वाले आर्थिक नुकसान, दंडात्मक प्रावधानों तथा संभावित सुरक्षा जोखिमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वैध टिकट के साथ यात्रा करने का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही नाटक में यात्रियों को जागरूक किया गया कि कैटरिंग से संबंधित सामग्री में निर्धारित मूल्य से अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत पर वे तुरंत रेल प्रशासन को सूचित करें। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों में सतर्कता बढ़ाना तथा अनावश्यक अतिरिक्त शुल्क वसूली पर प्रभावी रोक लगाना है।

नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुति ने यात्रियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया तथा उन्हें यह स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमबद्ध यात्रा के लिए वैध टिकट का होना अनिवार्य है। नुक्कड़ नाटक के सफल मंचन में रेल कर्मचारियों सहित कई अन्य ने सराहनीय योगदान दिया। 

 

By Admin

error: Content is protected !!