उरीमारी(हजारीबाग): रैयत विस्थापित मोर्चा उरीमारी शाखा के अध्यक्ष जूरा सोरेन, सचिव बिनोद हेम्ब्रम और उपाध्यक्ष संजय करमाली के नेतृत्व में मंगलवार को आउटसोर्सिंग के लिए कैंप निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया।
अध्यक्ष जूरा सोरेन ने कहा कि जब तक सीसीएल प्रबंधन रैयत विस्थापित मोर्चा शाखा उरीमारी से बात नही करती तब तक कोई भी कार्य नही होने दिया जाएगा। वहीं शाखा सचिव बिनोद हेम्ब्रोम ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी का हमलोग स्वागत करते हैं लेकिन कंपनी में रोजगार यही के विस्थापितों को मिलना चाहिए। उपाध्यक्ष संजय करमाली ने कहा कि ग्राम पोटंगा में 12 टोला है। उरीमारी परियोजना भी पोटंगा में चल रहा है। ऐसे में आउटसोर्सिंग कंपनी में सभी 12 टोला के विस्थापित को रोजगार से जोड़ा जाय अन्यथा आउटसोर्सिंग कंपनी का विरोध किया जायेगा।
मौके पर रैयत विस्थापित मोर्चा शाखा उरीमारी के सह संगठन मंत्री साहेबराम बेसरा, पप्पू मांझी,विजय सोरेन, अजय करमाली, रवि सोरेन, नरेश हंसदा, सुरेश मांझी, सुनील करमाली, आनद बेसरा, बहालाल बेसरा, नरेश बेसरा, सुनील सोरेन, अनिल बेसरा,जयपाल सोरेन, विजय टुडू, राजू करमाली, कातीलाल हेम्ब्रोम, महावीर हेंब्रम, हरिलाल हेंब्रम, सुरेश सोरेन, रघु टुडू आदि उपस्थित थे।