रामगढ़: न्यू बिरसा डीपू के समीप एल.एण्ड.टी. कांस्ट्रक्शन में कार्यरत विस्थापित मजदूरों ने कंपनी द्वारा मनमानी व शोषण को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। मजदूरों ने बताया कि पिछले कई बार से मजदूरों को कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से बैठाया जा रहा है और आगें भी कंपनी के द्वारा विस्थापित मजदूरों को काम से बैठाने की सम्भावना बनी हुई है। मजदूरों ने बताया कि हमलोग ईमानदारी व निष्ठापूर्वक हमेशा काम करते आया है। मजदूरों को समय पर वेतन का भुगतान भी नहीं होता है। कंपनी द्वारा विस्थापित मजदूरों को सिविल का काम समाप्त होने की बात बताकर काम से बैठाया जा रहा है। वहीं बाहरी मजदूरों को वर्तमान समय में भी काम पर रखा जा रहा है।
रैयत विस्थापित मोर्चा ने मामले को लेकर एल.एण्ड.टी कांस्ट्रक्शन को ज्ञापन पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि यदि एल.एण्ड.टी कांस्ट्रक्शन कंपनी मनमानी मजदूरों की मांगों को सकारात्मक पहल नहीं करती है तो रैयत विस्थापित मोर्चा द्वारा कंपनी का कार्य बाधित किया जाएगा। वहीं आगामी 4 फरवरी 2024 को सीएचपी साइलो का उद्घाटन में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से रैविमो अध्यक्ष पप्पु लाल मांझी, सचिव सन्नी सोरेन, बिनोद हेम्ब्रोम सहित मजदूर राजेन्द्र मुंडा, मंटू मुंडा, राजा मुर्मू, अजय करमाली, हीरालाल हेम्ब्रोम, संतोष करमाली, अनिल कुमार, ठुड़ु मांझी, मुकेश टुडू, राजू करमाली, बिनोद मांझी, महेश मुंडा, महेश पवारिया, भदवा मांझी, प्रकाश मांझी, बिनोद मांझी, शाहरूख सोरेन, पंकज बेसरा, सुरेन्द्र बेसरा, रमेश मुंडा, टींकु कुमार, रमेश प्रजापति, राजकिशोर सिंह, आकाश मांझी, राजू मुंडा, रौशन हंसदा, राकेश हंसदा, राजेश कुमार, धनीराम मांझी, महालाल सोरेन, बब्लू मुंडा, सुमित सोरेन, निर्मल मांझी, राजेश मुर्मू, अरूण तिग्गा, जीवन मिंज, छोटेलाल टुडू, सिकेन्द्र टुडू, दिलीप टुडू, सिकेन्द्र किशुन किस्कू, पंचम महतो, हिरा मांझी, पवन मुर्मू, पोटरा मांझी, बब्लू मांझी, मुनिष मरांडी, जेकरा मांझी, गोपाल टुडू, साहेबराम मुर्मू, सुनिल कुमार, दिलीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।