रांची: राज्यसभा सांसद सह श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति की मार्गदर्शक डॉ. महुआ माजी ने गुरुवार को विभिन्न पंडालों में पहुंचकर भगवान गणपति का दर्शन किया। उनके साथ दर्शन करनेवालों में रांची महानगर जिलाध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, मुख्य संरक्षक उज्जवल सिन्हा, मुख्य संयोजक लखन कुमार, वरिष्ठ संरक्षक निलेश चौधरी, अभिषेक गोस्वामी सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। सभी ने गणपति के समक्ष नतमस्तक होकर सर्व मंगलकामना की। वहीं पूजा समितियों द्वारा अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
अवसर पर सांसद राज्यसभा डॉ. महुआ माजी ने सभी पूजा समितियों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आनेवाले समय में और भी भव्य रूप से भगवान गणेश की पूजा करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाई-चारे के साथ हर त्योहार भव्य रूप से मनाते हुए देश में बड़ी मिसाल कायम करनी चाहिए।
वहीं महानगर जिलाध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि आने वाले समय मे झारखंड देशभर में भव्य गणेश पूजा को लेकर भी पहचाना जाएगा।