रामगढ़: जिंदल स्टील पतरातू में रामनवमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर प्लांट परिसर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर में पिछले नौ दिनों से चल रहे चैत्र नवरात्र अनुष्ठान का दिन विधिवत समापन हुआ और कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से परिसर भक्तिभाव से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रामनवमी ध्वज (झंडा) स्थापित किया और क्षेत्रवासियों और कर्मचारियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण का मार्ग दिखाता है। रामनवमी केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, अनुशासन और एकता को सशक्त करने का भी अवसर है। ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और सामूहिक चेतना को मजबूत बनाते हैं।
मौके पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, एचआर प्रमुख मीनू सिंह, अभय सिंह, अशोक सिंह सुभाष शरण, आरबीएन राव, अभय मित्तल, आरडी शर्मा, रूपेश कुमार सहित उपस्थित थे।
