रोमांचक मुकाबले में रामगढ़ ने घाटो को 2-1 से हराया

रामगढ़: पतरातू डीजल शेड मैदान में आयोजित 37वें शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। अवसर पर अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्य यांत्रिक अभियंता डीएंडडीएम रेलवे हाजीपुर के.एन.सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि सरोज राजवाड़े समेत गौरव जंग, आरएन सिन्हा, अनिल कुमार सिंह सहित कई स्थानीय रेलवे अधिकारी शामिल हुए। आयोजन समिति के द्वारा पौधा देकर अतिथियों का अभिनंदन और स्वागत किया गया।

अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों ने स्व. शमशेर जंग की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया। इसके उपरांत अतिथियों ने फाइनल रामगढ़ और घाटो की टीम से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच की शुरुआत की। 

रोमांचक मैच में रामगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर से पहले घाटो के विरुद्ध दो गोल कर दबदबा कायम कर लिया। वहीं मध्यांतर के बाद घाटों की टीम एक गोल ही दाग सकी। रामगढ़ की टीम ने 2-1 से मैच जीत कर 37वेशमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। 

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और विशिष्ट अतिथि ने उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। वहीं अतिथियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!