रामगढ़ उपकारा का डीसी और एसपी ने किया औचक निरीक्षण |
रामगढ़: उपायुक्त फैज़ अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मंगलवार की शाम रामगढ़ उप कारा का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों की मौजूदगी में उप कारा के हरेक सेल की जांच कराई गई। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। वहीं अधिकारियों ने कैदियों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां लीं। साथ ही संगठित आपराधिक संगठनों को मुख्यधारा में शामिल होकर ससम्मान जीने के लिए समझाया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मेस में साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कैदियों को दिया जाने वाला भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता की जांच की। वहीं उन्होंने रेल कर्मचारियों से कैदियों को दी जा रही सुविधाओं के बावत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सदलबल शामिल थे।